Breaking News
:

Stock Market, June 15: अमेरिका-ईरान सीजफायर से लगी लॉटरी Sensex 736 अंक उछला, Nifty 23853 पर बंद

Stock Market June 15

Stock Market June 15: नई दिल्ली/मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी सहमति की खबरों का सकारात्मक असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में जोरदार खरीदारी दर्ज की गई।


Stock Market June 15: कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में तेज उछाल देखने को मिला। दिन के एक चरण में सेंसेक्स करीब 1,295 अंक चढ़कर 76,821.07 अंक के स्तर तक पहुंच गया। क्लोसिंग बेल में सेंसेक्स 736.38 अंक की मजबूती के साथ 76,264.33 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 भी 231 अंक की बढ़त दर्ज करते हुए 23,853.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


Stock Market June 15: दो कारोबारी दिनों में निवेशकों ने कमाए 18 लाख करोड़

पिछले दो कारोबारी दिनों के दौरान शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में सेंसेक्स लगभग 2,457 अंक यानी 3.33 प्रतिशत चढ़ा है। इसके चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण बढ़कर 4,70,45,228.61 करोड़ रुपये हो गया।


Stock Market June 15: इसके पहले 11 जून को यह आंकड़ा 4,52,33,780.45 करोड़ रुपये था। इस तरह केवल दो कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 18.11 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।


Stock Market June 15: ट्रेंट और इटरनल समेत कई शेयरों में जोरदार खरीदारी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक खरीदारी ट्रेंट, इटरनल, इंडिगो, बजाज फिनसर्व और मारुति सुजुकी के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी ओर एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर दबाव में रहे और नुकसान के साथ बंद हुए।


Stock Market June 15: मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी रही तेजी

मुख्य सूचकांकों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप वर्ग के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप-100 सूचकांक में 1.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.10 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ।


Stock Market June 15: रियल्टी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में उछाल

क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो अधिकांश सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी क्षेत्र में रही, जहां निफ्टी रियल्टी सूचकांक लगभग 3.75 प्रतिशत उछल गया। इसके अलावा ऑटोमोबाइल और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु क्षेत्र के सूचकांकों में करीब 2.50 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। धातु तथा तेल एवं गैस क्षेत्र के सूचकांक भी लगभग 1.50 प्रतिशत मजबूत रहे। वहीं एफएमसीजी, सूचना प्रौद्योगिकी, निजी बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग सूचकांकों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। दूसरी ओर मीडिया, दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के कुछ सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।


Stock Market June 15: वैश्विक संकेतों से बाजार को मिला सहारा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावनाओं ने वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बनाया है। इसी के प्रभाव से भारतीय बाजार में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे प्रमुख सूचकांकों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us