Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Operation Tiger : उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट पक्की! 6 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र

Dev Verma
Operation Tiger : उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट पक्की! 6 बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र
X

Operation Tiger : मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (यूबीटी) में टूट हो गई है। पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने विद्रोह कर लिया है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है।

Operation Tiger : 6 सांसदों ने की बगावत

शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शामिल हैं। इन सभी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंपकर अपनी पार्टी से अलग होने और अलग गुट के रूप में पहचान देने की मांग की है।

Operation Tiger : उद्धव के साथ बचे सिर्फ 3 सांसद

पार्टी के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 के बागी हो जाने के बाद अब सिर्फ 3 सांसद उद्धव ठाकरे के साथ बचे हैं। इनमें संजय राउत, अरविंद सावंत और अनिल देसाई शामिल हैं। दिल्ली में संजय राउत के आवास पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी केवल ये तीनों ही नेता नजर आए, जबकि बाकी 6 सांसद गायब रहे।

Operation Tiger : संजय राउत का सख्त रुख

संजय राउत ने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी सांसद शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘मशाल’ पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में जीते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई पाला बदलता है तो पार्टी उसे बख्शेगी नहीं। राउत ने कहा कि जो जाना चाहते हैं, वे इस्तीफा देकर जा सकते हैं।

ममता बनर्जी की टीएमसी के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में भी टूट की पुष्टि हो गई है। इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र की राजनीति में नई उथल-पुथल की शुरुआत हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire