Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PM Modi Slovakia Highest State Honor : स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, अब तक 33 देशों से मिल चुके हैं अवॉर्ड

Dev Verma
PM Modi Slovakia Highest State Honor : स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, अब तक 33 देशों से मिल चुके हैं अवॉर्ड
X

PM Modi Slovakia Highest State Honor : ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया यात्रा ऐतिहासिक बन गई है। स्लोवाकिया ने उन्हें देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया है। यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया।

PM Modi Slovakia Highest State Honor : पहला भारतीय प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस सम्मान के साथ अब पीएम मोदी दुनिया के 33 विभिन्न देशों से सर्वोच्च राजकीय सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय नेता बन चुके हैं।

PM Modi Slovakia Visit : सम्मान समर्पित 1.4 अरब भारतीयों को

पुरस्कार ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पूरे भारत का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं, बल्कि भारत के 1.4 अरब नागरिकों का है। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत और स्लोवाकिया के बीच अटूट मित्रता को समर्पित किया।

PM Modi Slovakia Highest State Honor : 11 महत्वपूर्ण समझौते हुए

सम्मान समारोह के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ के स्तर पर ले जाने का फैसला किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच 11 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते मुख्य रूप से रक्षा सहयोग एवं तकनीकी हस्तांतरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी और इनोवेशन, प्रवासन नीति, व्यापार तथा आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित हैं।

PM Modi Slovakia Highest State Honor : साझा भविष्य पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रेस वार्ता में कहा कि यह व्यापक साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं और भविष्य की दिशा का प्रतीक है। दोनों देश भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द लागू करने के लिए भी तेजी से काम करने पर सहमत हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire