Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Us B52 Nuclear Bomber Crash: एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोगों की मौत

Us B52 Nuclear Bomber Crash: कैलिफोर्निया। दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित Edwards Air Force Base में सोमवार को अमेरिकी वायुसेना का एक B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Us B52 Nuclear Bomber Crash: एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोगों की मौत
X

Us B52 Nuclear Bomber Crash: कैलिफोर्निया। दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित Edwards Air Force Base में सोमवार को अमेरिकी वायुसेना का एक B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सैन्य कर्मियों के अलावा सरकारी कर्मचारी और निजी कॉन्ट्रैक्टर भी शामिल थे।

Us B52 Nuclear Bomber Crash: अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:20 बजे उस समय हुई, जब विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया।

Us B52 Nuclear Bomber Crash: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद घटनास्थल से उठता काला धुआं कई मील दूर तक दिखाई दे रहा था। बचाव एवं आपातकालीन दल तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका।

Us B52 Nuclear Bomber Crash: बेस कमांडर कर्नल जेम्स हेस ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में देश ने आठ समर्पित नागरिकों और सैन्यकर्मियों को खो दिया है। उन्होंने बताया कि विमान एक परीक्षण मिशन का हिस्सा था, जो बेस के रडार आधुनिकीकरण कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था।

Us B52 Nuclear Bomber Crash: दुर्घटना के बाद एयरफोर्स बेस पर सभी उड़ान और परिचालन गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच प्रक्रिया पूरी होने में कई महीने लग सकते हैं।

Us B52 Nuclear Bomber Crash: अमेरिकी वायुसेना का अहम विमान B-52 बॉम्बर को अमेरिकी वायुसेना की रणनीतिक शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। पहली बार वर्ष 1955 में सेवा में शामिल किए गए इस विमान का उपयोग शीत युद्ध से लेकर आधुनिक सैन्य अभियानों तक किया जाता रहा है।

वर्तमान में अमेरिकी वायुसेना के बेड़े में 76 सक्रिय B-52 विमान मौजूद हैं। यह लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाला भारी बमवर्षक विमान है, जो बड़ी मात्रा में हथियार और बम ले जाने में सक्षम है। हवा में ईंधन भरने की सुविधा के कारण इसकी परिचालन क्षमता और दूरी काफी बढ़ जाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire