Create your Account
MP News : इंदौर दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव का स्कूल निरीक्षण : प्राइमरी में ड्रॉपआउट जीरो, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर
MP News : इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया।
MP News : सरकारी कन्या स्कूल की प्रयोगशाला पहुंचे CM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्र-छात्राओं ने उन्हें प्रयोगशाला में चल रहे विभिन्न प्रयोगों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से जुड़े सवाल पूछे और उन्हें प्रोत्साहित किया।
MP News : नए सत्र में शिक्षा को लेकर CM का बड़ा बयान
विद्यार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है और बच्चे स्कूलों में आने लगे हैं। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में प्राइमरी शिक्षा में ड्रॉपआउट दर शून्य हो गई है। उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा दोनों क्षेत्रों में मध्य प्रदेश शिक्षा नीति लागू करने में अग्रणी राज्यों में शामिल है।
MP News : मूलभूत सुविधाओं पर जोर
CM मोहन यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने इंदौर के इस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधन की सराहना की और कहा कि सभी स्कूलों को इसी स्तर पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspended : स्कूल में वायरल आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित
- 2. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 3. UP Panchayat Secretary Recruitment 2026: यूपी में 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
- 4. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

