Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : करोड़ों की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए पूर्व चीफ इंजीनियर, EOW-ACB ने किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड मंजूर

गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर EOW-ACB के हवाले कर दिया है।

CG News : करोड़ों की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए पूर्व चीफ इंजीनियर, EOW-ACB ने किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड मंजूर
X

CG News : रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर भगीरथी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर EOW-ACB के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले जांच एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भगीरथी वर्मा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बरामद किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में मिले दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद एजेंसी ने आरोपी से विस्तृत पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। अब 10 दिन की रिमांड के दौरान EOW-ACB भगीरथी वर्मा से उनकी संपत्तियों के स्रोत, वित्तीय लेनदेन, निवेश और अन्य संभावित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire