Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG: नए शिक्षण सत्र की तैयारियों को लेकर कसेकेरा संकुल में महत्वपूर्ण बैठक, शिक्षकों और शालाप्रमुखों को दिए गए जरुरी दिशा-निर्देश

Vpb
CG: नए शिक्षण सत्र की तैयारियों को लेकर कसेकेरा संकुल में महत्वपूर्ण बैठक, शिक्षकों और शालाप्रमुखों को दिए गए जरुरी दिशा-निर्देश
X

CG: महासमुंद: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत शिक्षण सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर संकुल केंद्र कसेकेरा में शालाप्रमुखों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्रभारी एवं हाईस्कूल कसेकेरा के प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने की। इस अवसर पर मनीष अवसरिया (संकुल समन्वयक) और डॉ. विजय कुमार शर्मा (प्रधानपाठक) भी उपस्थित रहे।

नई शिक्षा नीति पर बना तीन माह का रोडमैप

बैठक में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर चर्चा हुई। कक्षा शिक्षकों और शालाप्रमुखों को तीन माह का शैक्षणिक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाला प्रबंधन समिति के गठन, आवश्यक पंजियों के संधारण, यू-डाइस प्रोग्रेशन तथा शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

16 जून से नियमित समय पर लगेंगे विद्यालय

प्राचार्य पवन कुमार चक्रधारी ने कहा कि 16 जून से सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित रूप से संचालित किए जाएं। उन्होंने भ्रमण पंजी और अवकाश पंजी का नियमित संधारण करने तथा बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की बात भी कही। उन्होंने बताया कि नवीन प्रवेश लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जितेन्द्र कुमार साहू, शिक्षक मिडिल स्कूल कसेकेरा, को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

साफ-सफाई और गुणवत्ता शिक्षा पर जोर

संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने सत्र शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम, शाला कैलेंडर, समय-सारिणी, अध्यापक दैनंदिनी और विद्यार्थी विकास सूचकांक तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर, किचन, कक्षाओं, स्टाफ रूम और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सामुदायिक सहभागिता पर विशेष व्याख्यान

बैठक में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त मिडिल स्कूल कसेकेरा के प्रधानपाठक डॉ. विजय कुमार शर्मा ने सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। वहीं मुरली प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों के बुनियादी ज्ञान को मजबूत बनाने के लिए सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील की।

ये शिक्षकगण उपस्थित

बैठक में प्रधानपाठक डॉ विजय कुमार शर्मा, संजय कुमार अग्रवाल,योगेश साहू,अर्चना चन्द्राकर, पवन कुमार कुंजाम,खेमूप्रसाद दीवान,प्रमोद चन्द्राकर, सनत साहू,खगेश्वर राजपूत ,राकेश ठाकुर एवम तोषराम साहू सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire