Create your Account
MP Transfer : जेल विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर समेत कई जेलों के अधीक्षक बदले
- Rohit banchhor
- 16 Jun, 2026
सुरक्षा चूकों के बाद हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
MP Transfer : भोपाल। मध्य प्रदेश जेल विभाग में लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने कई केंद्रीय और जिला जेलों के अधीक्षकों के साथ करीब 20 डिप्टी जेलरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हाल के विवादों और सुरक्षा चूकों के बाद हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

नई पदस्थापना के तहत मानवेन्द्र सिंह परिहार को राजधानी की भोपाल सेंट्रल जेल का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं राकेश भांगरे को ग्वालियर सेंट्रल जेल की कमान सौंपी गई है।
ग्वालियर सेंट्रल जेल में कथित नशा तस्करी और अवैध वसूली से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षक विदित सरवैया को हटाकर वापस शिवपुरी जिला जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ था।

इधर, पिछले सप्ताह गोहद उपजेल से पॉक्सो एक्ट का एक बंदी दिनदहाड़े फरार हो गया था। इसके बाद वहां लंबे समय से पदस्थ डिप्टी जेलर हेम सरिता मिंज को ग्वालियर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

तबादला सूची में दिनेश नरगावे को इंदौर सेंट्रल जेल का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि अलका सोनकर को इंदौर केंद्रीय जेल से हटाकर जेल मुख्यालय से अटैच किया गया है।

Related Posts
More News:
- 1. US-Iran War: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से युद्धविराम टूटा; अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US के 85 सैन्य ठिकाने उड़ाए, ट्रंप बोले - अब नहीं होगी कोई नई डील
- 2. TMC: टीएमसी और ममता को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
- 3. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 4. CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

