Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IND W vs PAK W : भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त, दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट

IND W vs PAK W : भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त, दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट
X

IND W vs PAK W : बर्मिंघम। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की है। एजबेस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी। यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में सातवीं जीत है।

IND W vs PAK W : स्मृति मंधाना की तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, जो पाकिस्तान के खिलाफ उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उनके अलावा ऋचा घोष ने मात्र 17 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों का उपयोगी योगदान दिया।

IND W vs PAK W : दीप्ति शर्मा का जलवा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी रही और पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए थे। लेकिन दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा श्री चरणी ने 3 विकेट और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट लिया। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना खाता खोले बिना आउट हो गईं। पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रनों पर सिमट गई।

IND W vs PAK W : भारतीय टीम ने जीता मैच

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ मैच जीता बल्कि कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की फॉर्म में वापसी पर भी राहत की सांस ली। स्मृति मंधाना अच्छी फॉर्म में नहीं थीं, लेकिन इस मैच में उन्होंने आत्मविश्वास भरी पारी खेली। ऋचा घोष लंबे समय से रनों के लिए जूझ रही थीं, लेकिन उन्होंने विस्फोटक 34 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की। दीप्ति शर्मा ने इस मैच में 5 विकेट लेकर महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट (166) लेने वाली गेंदबाज बन गईं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire