Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident: हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर, हेल्पर की मौत, तीन घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

CG Accident: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी का टायर फटने से एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुई।

CG Accident: हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर, हेल्पर की मौत, तीन घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
X

CG Accident: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी का टायर फटने से एक हेल्पर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टायर फटने के बाद लोग कई फीट तक हवा में उछलते दिखाई दे रहे हैं।

CG Accident: जानकारी के अनुसार, जेसीबी के पंचर टायर में हवा भरी जा रही थी। इस दौरान टायर के ऊपर चार लोग बैठे हुए थे, जबकि एक व्यक्ति पास में खड़ा था और एक अन्य कुर्सी पर बैठा था। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच अचानक टायर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे उसके ऊपर बैठे लोग करीब 10 से 15 फीट तक हवा में उछल गए।

CG Accident: हादसे में दुकान के हेल्पर उमाकांत कौशिक (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि उनके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र के निवासी थे। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire