Create your Account
Wimbledon 2026: चार साल बाद ग्रैंड स्लैम में लौटेंगी सेरेना विलियम्स, विंबलडन में बहन वीनस के साथ कोर्ट में उतरेंगी
Wimbledon 2026: नई दिल्ली: टेनिस प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वापसी करने जा रही हैं। 44 वर्षीय सेरेना विंबलडन 2026 में अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स के साथ महिला युगल वर्ग में खेलती नजर आएंगी। विंबलडन आयोजकों ने महिला युगल प्रतियोगिता के लिए वाइल्ड कार्ड पाने वाली जोड़ियों की घोषणा की है, जिसमें विलियम्स बहनों का नाम भी शामिल है। लंबे समय बाद दोनों बहनें एक साथ कोर्ट पर उतरेंगी, जिससे प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
सेरेना ने आखिरी बार 2022 के यूएस ओपन में ग्रैंड स्लैम मुकाबला खेला था। उस समय उनका सफर तीसरे दौर में समाप्त हो गया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। अब उनकी वापसी को महिला टेनिस की बड़ी खबर माना जा रहा है। हाल ही में सेरेना ने क्वींस क्लब चैंपियनशिप में भी प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की थी। वहां उन्होंने कनाडा की खिलाड़ी विक्टोरिया म्बोको के साथ युगल मुकाबले में जीत हासिल की थी।
वीनस और सेरेना की जोड़ी महिला टेनिस इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने मिलकर कई ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं। ऐसे में विंबलडन 2026 में उनकी जोड़ी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : छज्जा गिरने से दादी और मासूम नातिन की दबकर मौत
- 2. Storm Maysak: दक्षिणी चीन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' से भारी तबाही, 39 लोगों की मौत
- 3. WhatsApp username feature : भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होगा व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर, मेटा ने क्यों टाला फैसला, आ गया जवाब
- 4. CG News : किसान से 60 हजार की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से कैश पार करते सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

