Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन : CM डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने किया शिलान्यास, प्रोजेक्ट के लिए 2935.15 करोड़ रुपये स्वीकृत

Dev Verma
MP News : इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन : CM डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने किया शिलान्यास, प्रोजेक्ट के लिए 2935.15 करोड़ रुपये स्वीकृत
X

MP News : इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन किया। यह प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में शामिल है, जिसकी कुल लागत 2935 करोड़ रुपये है।

MP News : 48 किमी लंबा फोरलेन कॉरिडोर

48 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का निर्माण इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बायपास तक जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर से उज्जैन का सफर काफी तेज और आरामदायक हो जाएगा।

MP News : किसानों को 816 करोड़ का मुआवजा

इस परियोजना के लिए 917 किसानों की 242.939 हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई है। सरकार ने इन किसानों को 816 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा वितरित किया है। खास बात यह है कि मुआवजा कलेक्टर गाइडलाइन के बजाय बाजार दरों के आधार पर 4 से 8 गुना ज्यादा दिया गया है, जो प्रदेश में पहली बार लागू किया गया है।

MP News : आर्थिक विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉरिडोर सिर्फ सिंहस्थ की जरूरतों को पूरा नहीं करेगा, बल्कि इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, पर्यटन गतिविधियों और व्यापारिक विस्तार के नए अवसर पैदा करेगा। इस परियोजना से 28 गांवों (इंदौर के 20 और उज्जैन के 8) को सीधा लाभ पहुंचेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire