Top
Begin typing your search above and press enter to search.

FIFA World Cup 2026 : जर्मनी ने रचा इतिहास, ब्राजील को पछाड़ विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम किया

FIFA World Cup 2026 : जर्मनी ने रचा इतिहास, ब्राजील को पछाड़ विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड अपने नाम किया
X

FIFA World Cup 2026 : स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा विश्व कप 2026 के पहले ग्रुप मैच में जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुराकाओ को 7-1 से करारी शिकस्त दी। इस रोमांचक जीत के साथ जर्मनी ने विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब जर्मनी के नाम विश्व कप में कुल 239 गोल हो गए हैं, जो ब्राजील के 238 गोल से एक ज्यादा है।

FIFA World Cup 2026 : रिकॉर्ड पर जर्मनी का कब्जा

इस मैच से पहले ब्राजील विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम थी। लेकिन जर्मनी ने कुराकाओ के खिलाफ मिली भारी-भरकम जीत के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब जर्मनी विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है।

FIFA World Cup 2026 : विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीमें

जर्मनी – 239 गोल

ब्राजील – 238 गोल

अर्जेंटीना – 152 गोल

फ्रांस – 136 गोल

इटली – 128 गोल

FIFA World Cup 2026 : मैच का रोमांचक सफर

मैच की शुरुआत से ही जर्मनी ने आक्रामक खेल दिखाया। 6वें मिनट में फेलिक्स नमेचा ने फ्लोरियन विर्ट्ज़ के पास पर गोल कर जर्मनी को 1-0 की बढ़त दिलाई। 21वें मिनट में लिवानो कोमेनेंसिया ने कुराकाओ के लिए गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। यह विश्व कप में कुराकाओ का पहला गोल था, जो टीम के लिए ऐतिहासिक पल रहा।

पहले हाफ के अंत तक जर्मनी ने फिर से अपना दबदबा कायम कर लिया। 38वें मिनट में निको श्लॉटरबेक ने हेडर से गोल किया, जबकि काई हैवर्ट्ज़ ने पेनल्टी पर गोल कर हाफ टाइम तक स्कोर 3-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में जर्मनी ने कुराकाओ की रक्षा पंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जमाल मुसियाला, नाथानिएल ब्राउन और डेनिज उंडाव ने एक-एक गोल दागे। काई हैवर्ट्ज़ ने अपना दूसरा गोल करते हुए जर्मनी को 7-1 की शानदार जीत दिलाई।

FIFA World Cup 2026 : कुराकाओ के लिए गर्व का पल

पहली बार विश्व कप में भाग ले रही कुराकाओ की टीम को भले ही भारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन लिवानो कोमेनेंसिया का गोल टीम के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

FIFA World Cup 2026 : आगे का कार्यक्रम

जर्मनी का अगला मैच 21 जून को टोरंटो स्टेडियम में आइवरी कोस्ट के खिलाफ होगा। वहीं कुराकाओ उसी दिन इक्वाडोर से भिड़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire