Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, घेराव- पुतला दहन कल, 18 को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीनियर नेता

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस पीसीसी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इस कड़ी में 17 और 18 जून को जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

CG News: बिजली दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, घेराव- पुतला दहन कल, 18 को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सीनियर नेता
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस पीसीसी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इस कड़ी में 17 और 18 जून को जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। CG News: बुधवार 17 तारीख को सभी जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इसी दिन मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर बिजली दर वृद्धि के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। 18 जून को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जिलास्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की जाएगी।

CG News: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू श्रेणी में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तथा कृषि पंप उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। पार्टी का कहना है कि इससे आम उपभोक्ताओं और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

CG News: सीनियर नेताओं को जिलों की जिम्मेदारी

18 जून को होने वाली पत्रकारवार्ताओं के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलों का प्रभारी बनाया गया है। दुर्ग में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सरगुजा में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कोरबा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, राजनांदगांव में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, बिलासपुर में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू तथा जगदलपुर में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे।

CG News: पार्टी ने पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, ब्लॉक अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम, नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों से आंदोलन में शामिल होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire