Create your Account
MP News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश में 5 दिवसीय दौरा : ओंकारेश्वर से कूनो नेशनल पार्क तक कार्यक्रमों में होंगी शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
MP News : भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे ओंकारेश्वर, बैतूल, ग्वालियर, श्योपुर और कूनो नेशनल पार्क सहित विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगी। दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
MP News : सबसे पहले ओंकारेश्वर पहुंचेंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति
मुर्मू 18 जून को सबसे पहले ओंकारेश्वर पहुंचेंगी, जहां वे दो दिन रुकेंगी। पहले दिन वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी। दूसरे दिन सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे ओंकारेश्वर पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले वर्ष 1988 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण यहां आए थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके स्वागत में मौजूद रहेंगे।
MP News : 21 जून को कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम
21 जून को राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकॉप्टर से ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से सीधे कूनो नेशनल पार्क जाएंगी। यहां वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी रात बिताएंगी। अगले दिन वे पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि बोत्सवाना से लाए गए चीतों को राष्ट्रपति के हाथों कूनो के खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।
MP News : पूरे दौरे का कार्यक्रम
5 दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति खंडवा, बैतूल, इंदौर, ग्वालियर और श्योपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर जाएंगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने दौरे को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 2. CG Crime: वडोदरा में गार्मेंट कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटर भिलाई से गिरफ्तार, आरोपियों में से एक निगरानीशुदा बदमाश
- 3. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 4. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

