Create your Account
MP News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुंचीं, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और CM डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
MP News : इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
MP News : एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रपति का विशेष विमान सुबह करीब 9:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से बैतूल रवाना हो गईं, जहां वे ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी।
MP News : बैतूल के बाद ओंकारेश्वर में संध्या आरती
बैतूल कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर जाएंगी। वहां वे भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और संध्या आरती में शामिल होंगी। ओंकारेश्वर में उनके रुकने और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है।
MP News : पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा
राष्ट्रपति का यह पांच दिवसीय दौरा 18 से 22 जून तक चलेगा। इस दौरान वे बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। मुख्य कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीवों का अवलोकन शामिल है।
MP News : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर संबंधित सभी जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि उनका दौरा सुव्यवस्थित और सुरक्षित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. BBL In India: मेलबर्न में PM मोदी की बड़ी घोषणा, भारत में पहली बार होगा बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा मुकाबला
- 2. गुजरात में Nando’s की एंट्री: पैलेडियम अहमदाबाद में खुला पहला PERi-PERi रेस्टोरेंट
- 3. UP News : पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 1.62 करोड़ कैश समेत 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी बरामद
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार को खुलेगी इन चार राशियों के जातकों की किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

