Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Hormuz जलमार्ग से सुरक्षित गुजरा भारतीय एलएनजी टैंकर दिशा, कतर से लेकर आ रहा 62 हजार टन गैस, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
Hormuz Strait: नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा युद्धविराम पर सहमति बनने के बाद सोमवार हो भारत के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर सामने आई है। सरकारी स्वामित्व वाली शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ सोमवार को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलमार्ग पार कर गया। यह पिछले दो महीनों में इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाला पहला भारतीय वाणिज्यिक जहाज है। माल्टा ध्वज वाला यह जहाज भारत के सबसे बड़े एलएनजी आयातक पेट्रोनेट एलएनजी के लिए कतर से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) लेकर आ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण यह पोत पिछले तीन महीनों से अधिक समय से फारस की खाड़ी क्षेत्र में फंसा हुआ था।
Hormuz Strait: 62 हजार मीट्रिक टन एलएनजी लेकर भारत की ओर रवाना
जहाजरानी मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा के अनुसार, एलएनजी वाहक पोत दिशा सुरक्षित रूप से होर्मुज जलमार्ग पार कर चुका है और फिलहाल भारत की ओर बढ़ रहा है। जहाज में करीब 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी कार्गो लदा हुआ है। पोत के 18 जून को गुजरात के दाहेज बंदरगाह पहुंचने की संभावना है, जहां एलएनजी की अनलोडिंग की जाएगी।
Hormuz Strait: फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की संख्या बढ़ी
दिशा के जलमार्ग पार करने के साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में स्थित फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय जहाजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मार्च की शुरुआत से अब तक कुल 10 भारतीय जहाज इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को पार कर चुके हैं, जिनमें से नौ भारतीय ध्वज वाले पोत हैं।
Hormuz Strait: जलमार्ग सुरक्षित होते ही वापसी की तैयारी
सरकार ने संकेत दिए हैं कि जैसे ही होर्मुज जलमार्ग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया जाएगा, फारस की खाड़ी में फंसे अन्य भारतीय जहाजों को भी वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Hormuz Strait: 18 अप्रैल की घटना के बाद थम गया था आवागमन
बता दें कि 18 अप्रैल को क्षेत्र में सुरक्षा हालात बिगड़ने के बाद भारतीय और भारत की ओर आने वाले कई जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। उस दौरान जलमार्ग पार करने का प्रयास कर रहे कुछ भारतीय जहाजों पर ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा गोलीबारी किए जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिसके बाद जहाजों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : घर में फंदे पर मिली 12वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें Live
- 3. Mrityu Panchak 2026 : 6 जून से शुरू होगा मृत्यु पंचक: ज्योतिष में सबसे अशुभ माना जाता है यह काल, इन 5 कामों से करें परहेज
- 4. FSSAI में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

