Create your Account
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Cocktail 2 : मुंबई। बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म ‘कॉकटेल’ का सबसे हिट गाना ‘तुम ही हो बंधु’ अब नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में धूम मचाने के लिए तैयार है। गाने का नया अवतार आधुनिक बीट्स और ताजा एनर्जी के साथ वापसी कर रहा है, जिसने फैंस के उत्साह को आसमान छू लिया है।
Cocktail 2 : शाहिद-रश्मिका-कृति की जोरदार डांस
पार्टी फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक शेयर की है, जिसमें शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों कलाकारों की बेमिसाल केमिस्ट्री और एनर्जी ने फैंस को दीवाना कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही लोग गाने की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और इसे फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट बता रहे हैं।
Cocktail 2 : पुराने गाने को मिला नया रूप
‘तुम ही हो बंधु’ मूल रूप से 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का हिस्सा था। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के संगीत और इरशाद कामिल के बोलों पर कविता सेठ और नीरज श्रीधर की आवाज में यह गाना दोस्ती और मस्ती का पर्याय बन गया था। अब ‘कॉकटेल 2’ के लिए गाने का नया वर्जन संगीतकार अभिजीत वघानी ने तैयार किया है।
अभिजीत वघानी ने बताया कि इतने पसंदीदा गाने को फिर से बनाना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने पुराने जादू को बनाए रखते हुए नए साउंड, मॉडर्न बीट्स और ताजा टेक्सचर के साथ गाने को नया रूप दिया है, ताकि पुरानी पीढ़ी की यादें ताजा हों और नई पीढ़ी भी इसे आसानी से अपना सके।
Cocktail 2 : 19 जून को रिलीज होगी फिल्म
‘कॉकटेल 2’ को लेकर पिछले कुछ समय से जबरदस्त चर्चा है। पहले रिलीज हुए गाने ‘तुझको’, ‘वल्लाह’, ‘माशूका’ और ‘जब तलक’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब ‘तुम ही हो बंधु’ के नए वर्जन ने फिल्म की हाइप को और बढ़ा दिया है। फिल्म 19 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Related Posts
More News:
- 1. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 2. UP News : पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का छापा, 1.62 करोड़ कैश समेत 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी बरामद
- 3. Mahakaal Darshan: श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रातःकाल भस्म आरती दर्शन, हर हर महादेव के जयकारों गूंजा उज्जैन, देखें Live
- 4. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

