Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, एमपी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डायरेक्ट मिलेगी पुलिस की नौकरी

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान, एमपी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डायरेक्ट मिलेगी पुलिस की नौकरी
X

MP News : भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा और स्वागतयोग्य फैसला लिया है। अब उत्कृष्ट खिलाड़ी मध्य प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के माध्यम से नौकरी पा सकेंगे। गृह विभाग ने ‘मध्य प्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021’ में महत्वपूर्ण संशोधन कर दिए हैं। इस संबंध में 15 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

MP News : संशोधन से खिलाड़ियों को मिलेगा नया अवसर

नए नियमों से चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा प्रभावी बनाया गया है। इसके तहत पुलिस विभाग में 10 उप निरीक्षक और 50 आरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती शुरू की जाएगी। खिलाड़ियों को अब अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार के साथ खेल करियर को भी जारी रख सकेंगे। गृह विभाग हर साल खेल कोटे के तहत नियमित भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगा।

MP News : पात्रता मानदंडों में छूट

नए प्रावधानों के तहत ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शैक्षणिक योग्यता, ऊंचाई जैसे शारीरिक मापदंडों तथा लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) से पूर्ण छूट दी जाएगी। नियुक्तियां अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी में की जाएंगी। मेरिट समान होने पर वरिष्ठता आयु और उपलब्धियों के आधार पर तय होगी।

MP News : उप निरीक्षक पद के लिए योग्यता

उप निरीक्षक पद पर केवल उन खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति मिल सकेगी जिन्होंने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल या विश्व कप/विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया हो या पदक जीता हो।

MP News : आरक्षक पद के लिए योग्यता

उप निरीक्षक पद के पात्र खिलाड़ी स्वतः आरक्षक पद के लिए भी योग्य माने जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय खेलों तथा अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी आरक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire