Create your Account
Breaking: नेपाल में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के बाद तनाव, रक्सौल-बीरगंज सीमा सील, कई इलाकों में कर्फ्यू, स्थिति अभी भी संवेदनशील
- Pradeep Sharma
- 13 Apr, 2025
रक्सौल/बीरगंज। Tension after communal violence between 2 communities in Nepal: नेपाल के बीरगंज में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़कने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल सरकार
रक्सौल/बीरगंज। Tension after communal violence between 2 communities in Nepal: नेपाल के बीरगंज में दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़कने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल सरकार ने बीरगंज में 24 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया है। इसके चलते भारत-नेपाल के रक्सौल-बीरगंज सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हिंसा के कारण रक्सौल के कई लोग बीरगंज में फंस गए हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित रक्सौल से सटे इस सीमावर्ती क्षेत्र में हुई हिंसा पर भारत सरकार भी नजर रखे हुए है। स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है।
शोभायात्रा पर पथराव से भड़की हिंसा
जानकारी के मुताबिक, बीरगंज महानगरपालिका के छपकैया इलाके में एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली जा रही थी। अचानक कुछ लोगों ने छतों से शोभायात्रा पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे कई लोग घायल हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी और सड़कों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को जला दिया। हिंसा के दौरान लोग इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करते दिखे। इस झड़प में महिलाओं, बच्चों और राहगीरों सहित करीब 50 लोग घायल हुए हैं। कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन पर पूरी तरह से रोक, कर्फ्यू लागू
हिंसा को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया। इसके बावजूद बीरगंज में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी है। नेपाल पुलिस लगातार दंगाइयों को काबू करने की कोशिश में जुटी है। गंभीर हालात को देखते हुए बीरगंज प्रशासन ने पूरे शहर में 24 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही, भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन को पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन के अनुसार, स्थिति के आधार पर कर्फ्यू की अवधि को और बढ़ाया जा सकता है। बीरगंज के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल पुलिस के साथ मिलकर शांति बहाल करने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क में हैं।
रक्सौल के लोग बीरगंज में फंसे
भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना बेटी-रोटी का रिश्ता रहा है। रक्सौल के कई लोग बीरगंज में व्यापार और अन्य कामों के लिए आते-जाते रहते हैं। लेकिन हिंसा के बाद कई रक्सौल निवासी बीरगंज में फंस गए हैं। डर के मारे उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दीं और सुरक्षित स्थानों पर छिप गए हैं। इससे रक्सौल में उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। कर्फ्यू के कारण बीरगंज में फंसे लोगों की वापसी मुश्किल हो रही है। परिजन अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में आबकारी उपायुक्त नवीन प्रताप सिंह तोमर गिरफ्तार,प्लेसमेंट कंपनी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
- 2. MP News : हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा हेलीपैड युक्त स्टेडियम, विधायकों को मिलेगी हवाई सुविधा
- 3. Raipur City News : नवा रायपुर का सफर होगा आसान, अगले 6 महीने में दौड़ेंगी 40 हाईटेक ई-बसें
- 4. Bastar Pandum 2026: अमित शाह ने कलाकारों को दिया दिल्ली आने का न्योता, बस्तर की संस्कृति की सराहना की, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प जताया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

