Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Mathisha Pathirana: Super-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर

Dev Verma
Mathisha Pathirana: Super-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर
X

Mathisha Pathirana: नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज के शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन अगले दौर से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पिंडली में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Mathisha Pathirana: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लगी चोट

16 फरवरी को पल्लेकेले स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप-बी मुकाबले में श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान मथीशा पथिराना गेंदबाजी करते हुए अपने बाएं पैर में तकलीफ महसूस करने के बाद मैदान पर ही बैठ गए। फिजियो ने तुरंत उन्हें मैदान से बाहर लिया और इसके बाद पथिराना ने दोबारा गेंदबाजी नहीं की।

Mathisha Pathirana: चोट की पुष्टि और टीम की योजना

चोट की स्कैन रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया कि पथिराना सुपर-8 में खेल नहीं पाएंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच से पहले टीम के बल्लेबाजी सलाहकार विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगर पथिराना बाहर होते हैं तो इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी। रिप्लेसमेंट को लेकर टीम प्रबंधन के बीच अभी चर्चा जारी है।

Mathisha Pathirana: श्रीलंका के लिए मुश्किलें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह श्रीलंका के लिए पहला झटका नहीं है। इससे पहले स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब सुपर-8 मुकाबलों से पहले यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि श्रीलंका किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करता है। टीम का आखिरी ग्रुप मुकाबला 19 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है, इसके बाद 22 फरवरी को पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire