Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Thane Building Collapse: 5 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे 80 लोग, तीन घायल

Thane Building Collapse: ठाणे। Nutan Neelam Apartment Thane: ठाणे के वागले एस्टेट इलाके से मंगलवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक पांच मंजिला इमारत के

Thane Building Collapse: 5 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे 80 लोग, तीन घायल
X

Thane Building Collapse: ठाणे। Nutan Neelam Apartment Thane: ठाणे के वागले एस्टेट इलाके से मंगलवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक पांच मंजिला इमारत के पांचवें फ्लोर का स्लैब अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया, जिससे पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि मलबे और खतरे के बीच फंसे करीब 80 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

Thane Building Collapse: हादसा नूतन नीलम अपार्टमेंट में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तड़के सुबह जब लोग सो रहे थे, तभी अचानक जोर की आवाज के साथ पांचवीं मंजिल का स्लैब चौथी मंजिल पर आ गिरा। सूचना मिलते ही ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (TMC) और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

Thane Building Collapse: घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू होने के कारण मलबे में दबे अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका।

Thane Building Collapse: अधिकारियों के मुताबिक, इमारत अब रहने लायक नहीं बची है, इसलिए इसे पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। बेघर हुए निवासियों को फिलहाल अस्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जा रहा है ताकि किसी और संभावित खतरे को टाला जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire