Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Maruti Suzuki e Vitara launched: भारत में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ई विटारा, कीमत बस इतनी, मिलेगी 543KM रेंज, जानिए इसके दमदार फीचर्स
Maruti Suzuki e Vitara launched: ऑटोमोबाइल डेस्क: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री का बड़ा कदम है। कंपनी ने इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ पेश किया है, जिससे शुरुआती कीमत काफी आकर्षक हो गई है। e Vitara की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (बैटरी के बिना) रखी गई है, जबकि बैटरी रेंटल के तहत प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये का शुल्क लगेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक नेक्सा डीलरशिप या नेक्सा वेबसाइट पर 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुकिंग और टेस्ट ड्राइव कर सकते हैं।

Maruti Suzuki e Vitara launched: BaaS मॉडल में गाड़ी और बैटरी की कीमत अलग-अलग होती है। ग्राहक को बैटरी की पूरी रकम एक साथ नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि चलाए गए हर किमी पर किराया देना होता है। यह मुख्य रूप से पर्सनल यूज के लिए है और बैंक/NBFC की मंजूरी पर निर्भर करता है। रोड टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क अलग से लगेंगे।

Maruti Suzuki e Vitara launched: दो बैटरी ऑप्शन में अवलेबल
e Vitara दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है: 49kWh (144hp पावर, 189Nm टॉर्क, 440km ARAI रेंज, Delta ट्रिम) और 61kWh (174hp पावर, 189Nm टॉर्क, 543km ARAI रेंज, Zeta और Alpha ट्रिम)। दोनों में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) स्टैंडर्ड है। चार्जिंग: 7.4kW AC से 49kWh बैटरी 6.5 घंटे में 10-80% और 61kWh 9 घंटे में चार्ज होती है। 70kW DC फास्ट चार्जर से दोनों 45 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती हैं।

Maruti Suzuki e Vitara launched: एक्सटीरियर में eVX कॉन्सेप्ट से प्रेरित मस्कुलर लुक है
LED हेडलैंप्स, 18-इंच एयरो अलॉय, कनेक्टेड टेल लैंप्स और एक्टिव ग्रिल शटर। इंटीरियर डुअल-टोन ब्राउन-ब्लैक में है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच टचस्क्रीन (एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो), इंफिनिटी साउंड, वायरलेस चार्जिंग, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं।

Maruti Suzuki e Vitara launched: क्या है सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी में 7 एयरबैग, 360° कैमरा, TPMS, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और भारत NCAP 5-स्टार रेटिंग शामिल है। NEXA Edge प्रोग्राम के तहत 3 साल बाद 60% असर्ड बायबैक, 8 साल की बैटरी/व्हीकल वारंटी, फ्री होम चार्जर (50,000 रुपये वैल्यू) और एक साल मुफ्त चार्जिंग जैसे लाभ मिलेंगे। यह HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी SUV हुंडई क्रेटा EV, टाटा कर्व EV, महिंद्रा BE 6, एमजी JS EV और विनफास्ट VF6 जैसे मॉडल्स से मुकाबला करेगी। BaaS से EV की ऊंची कीमत की समस्या कम होती है और मारुति भारत के EV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के करें भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, देखिए लाइव
- 2. IND vs AFG Day-2: दूसरे दिन भारत का दबदबा, अफगानिस्तान का स्कोर 113/5, मानव सुथार का शानदार डेब्यू
- 3. FIFA World Cup 2026 के नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी मेक्सिको, दूसरे लीग मैच में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब जन गण मन और वंदेमातरम के साथ सरस्वती वंदना अनिवार्य, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

