Breaking News
:

Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में की एंट्री

Ranji Trophy 2025-26

Ranji Trophy 2025-26: नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन बंगाल को 6 विकेट से हराकर टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बना ली। बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।


Ranji Trophy 2025-26: पहली पारी में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी

जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बंगाल ने पहली पारी में 328 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर 302 रन ही बना सकी और 26 रनों से पीछे रह गई। इस दौरान आकिब नबी ने 54 गेंदों पर 42 रनों की उपयोगी पारी खेली, लेकिन मोहम्मद शमी ने 8 विकेट लेकर बंगाल को बढ़त दिलाई।


Ranji Trophy 2025-26: दूसरी पारी में बंगाल ढही

दूसरी पारी में मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। बंगाल की टीम सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। आकिब नबी और सुनील कुमार ने 4-4 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। वंशज शर्मा ने नाबाद 43 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 27 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की।


Ranji Trophy 2025-26: आकिब नबी बने जीत के नायक

इस पूरे मुकाबले में आकिब नबी सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट झटके और बल्ले से भी अहम योगदान दिया। उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।


Ranji Trophy 2025-26: फाइनल में कर्नाटक से भिड़ंत संभव

अब जम्मू-कश्मीर का सामना फाइनल में कर्नाटक से हो सकता है। खिताबी मुकाबला टीम के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। विजेता टीम को 5 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा, जबकि उपविजेता को 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की टीम अब अपने पहले रणजी खिताब के सपने को साकार करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us