Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Recruitment in Atmanand Schools: रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, जानें कितना होगा वेतन और कैसे करें अप्लाई

Recruitment in Atmanand Schools

Recruitment in Atmanand Schools: रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, जानें कितना होगा वेतन और कैसे करें अप्लाई
X

Recruitment in Atmanand Schools: रायपुर: रायपुर जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SAGES) में शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय स्टाफ की भर्ती का सुनहरा अवसर आया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 31 स्कूलों में कुल 151 रिक्त पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन हजारों युवाओं के लिए राहत लेकर आई है, जो सितंबर 2023 से लंबित प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। अब प्रक्रिया नए सिरे से शुरू हो गई है।

Recruitment in Atmanand Schools: इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे तक है। आवेदन जिला रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से किया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Recruitment in Atmanand Schools: पदों का विवरण:

-शैक्षणिक पद: व्याख्याता, प्रधान पाठक (प्राथमिक), शिक्षक, सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला सहित), कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल।

-गैर-शैक्षणिक पद: सहायक ग्रेड-3, भृत्य (पीओन), चौकीदार।

-चयन प्रक्रिया: पूरी तरह मेरिट आधारित अंक प्रणाली पर होगी।

-व्याख्याता: 12वीं (20%) + स्नातक (30%) + स्नातकोत्तर (50%)।

-प्रधान पाठक/शिक्षक: 10वीं (20%) + 12वीं (30%) + स्नातक (50%)।

-सहायक शिक्षक/AG-3: 10वीं (40%) + 12वीं (60%)।

-भृत्य: पूरी तरह 8वीं के अंकों पर।


Recruitment in Atmanand Schools: प्रत्येक पद के लिए टॉप 10 मेरिट वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी नियुक्तियां संविदा पर होंगी। आवेदन के बाद प्रारंभिक मेरिट सूची जारी होगी, फिर सत्यापन के बाद अंतिम नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। जिले के 33 में से 31 स्कूलों में ये रिक्तियां निकाली गई हैं। योग्य अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें।


यहां देखें PDF:


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire