Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News: अंजय शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, औषधि पादप बोर्ड के बने उपाध्यक्ष
CG News

CG News: अंजय शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, औषधि पादप बोर्ड के बने उपाध्यक्ष CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय, महानदी भवन से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश (क्रमांक ESTB/16/2024-FOREST) के तहत अंजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि उनकी नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। शासन के इस निर्णय को विभागीय कार्यों को सुदृढ़ करने और पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
CG News: देखें आदेश
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


