Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : पीडीडीयू जंक्शन पर कैश कनेक्शन का खुलासा, 16.25 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, आयकर विभाग को सौंपा गया मामला

यह साफ हो सकेगा कि यह रकम वैध कारोबार से जुड़ी है या किसी अवैध गतिविधि का हिस्सा।

UP News : पीडीडीयू जंक्शन पर कैश कनेक्शन का खुलासा, 16.25 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, आयकर विभाग को सौंपा गया मामला
X

UP News : चंदौली। बीती रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली। फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके बैग से 16 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

युक्त कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) की टीम ने की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू बताया और खुद को बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन का निवासी बताया। वह वाराणसी से नकदी लेकर घर लौटने की बात कह रहा था, लेकिन इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर सका।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत के मुताबिक, युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया था। तलाशी के दौरान भारी नकदी मिलने पर तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी गई। वाराणसी से पहुंची आयकर टीम को युवक और बरामद रकम दोनों सौंप दिए गए हैं।

फिलहाल आयकर विभाग नकदी के स्रोत, उद्देश्य और संभावित कर अनियमितताओं की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह रकम वैध कारोबार से जुड़ी है या किसी अवैध गतिविधि का हिस्सा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire