Breaking News
:

Zimbabwe Enter Super 8 : T20 World Cup 2026 में बड़ा उलटफेर, बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया बाहर, जिम्बाब्वे ने पहली बार बनाई सुपर 8 में जगह

Zimbabwe Enter Super 8

Zimbabwe Enter Super 8 : पल्लेकल। T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच लगातार बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इस रद्द होने वाले मैच का सबसे बड़ा असर ऑस्ट्रेलिया पर पड़ा, जिसकी टीम का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो गया। वहीं, जिम्बाब्वे को इस स्थिति का फायदा मिला और टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।


Zimbabwe Enter Super 8 : मैच रद्द होने की वजह

पल्लेकल में लगातार बारिश होने के कारण मैदान पूरी तरह से गीला हो गया और आउटफील्ड पर कवर्स लगाकर पानी जमा था। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होना था, लेकिन टॉस भी नहीं हो सका। शाम 6:10 बजे तक कटऑफ समय तय था, लेकिन मौसम में सुधार न होने पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच रद्द कर दिया गया।


Zimbabwe Enter Super 8 : ग्रुप बी की स्थिति

श्रीलंका पहले ही सुपर-8 में क्वालिफाई कर चुकी थी। जिम्बाब्वे लगातार दो मैच जीतने के बाद रद्द होने वाले मैच से एक अंक और मिला, जिससे उसका कुल अंक 5 हो गया और टीम सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अगर आखिरी मैच जीत भी लेती, तो उसके केवल 4 अंक ही रहते और ग्रुप चरण में ही बाहर हो जाती। आयरलैंड और ओमान भी ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई हैं। जिम्बाब्वे ने पहले ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था। ऑस्ट्रेलिया टीम चोटों और प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव के कारण निराशाजनक दौर से गुजर रही थी। अब कंगारू टीम 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ आखिरी मैच खेलकर सम्मान के साथ विश्व कप से विदा लेना चाहेगी।


Zimbabwe Enter Super 8 : सुपर-8 की तस्वीर

जिम्बाब्वे के क्वालिफाई करने के बाद सुपर-8 का पहला ग्रुप तय हो गया है:

ग्रुप 1: भारत, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज

ग्रुप 2: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, एक स्थान शेष

सुपर-8 में भारत का मुकाबला जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से होगा।


Zimbabwe Enter Super 8 : मौसम का असर

पल्लेकल में लगातार बारिश ने मैदान को पूरी तरह से ढक दिया। कवर्स पर जमा पानी और गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। अंततः कप्तानों की सहमति से मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। इस मैच रद्द होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया और जिम्बाब्वे सुपर-8 में जगह बनाने वाली सातवीं टीम बन गई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us