Create your Account
T20 World Cup 2026 से बाहर हुईं ये 12 टीमें, फिर भी ICC से मिलेगी करोड़ों की प्राइज मनी
T20 World Cup 2026 Prize Money: नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अपने अंतिम दौर में हैं और सुपर-8 के लिए 8 टीमों ने जगह बना ली है। वहीं 12 टीमों का सफर पहले ही राउंड में समाप्त हो जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद इन टीमों को आईसीसी की ओर से मोटी प्राइज मनी दी जाएगी, जिससे एसोसिएट और उभरती टीमों को आर्थिक मजबूती मिल सके।
T20 World Cup 2026 Prize Money: पहले राउंड से बाहर होने वाली टीमें
इस बार ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों में यूएसए, नामीबिया, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई शामिल हैं। आईसीसी ने पिछले संस्करण में कुल 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी घोषित की थी और इस बार भी इतनी ही राशि रहने की संभावना है।
T20 World Cup 2026 Prize Money: 9वें से 12वें स्थान तक की टीमों को कितनी राशि
पिछले संस्करण के अनुसार 9वें से 12वें स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 247,500 अमेरिकी डॉलर, यानी करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपए मिले थे। इस बार भी इसी के आसपास राशि मिलने की उम्मीद है।
T20 World Cup 2026 Prize Money: 13वें से 20वें स्थान तक की टीमों को मिलेगा इतना
13वें से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 225,000 अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा हर एक मैच जीतने पर भी अलग से बोनस राशि मिलती है। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में जीते गए प्रत्येक मैच पर टीमों को 31,154 अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग 28 लाख रुपए मिलते हैं। यह बोनस सेमीफाइनल और फाइनल पर लागू नहीं होता।
T20 World Cup 2026 Prize Money: बाहर होने के बावजूद फायदा
ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम का ग्रुप स्टेज से बाहर होना चौंकाने वाला रहा, बाहर होने वाली 12 टीमों को भी करोड़ों रुपए मिलेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 2. CG News : पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, अधीक्षक और सहायक अधीक्षक निलंबित
- 3. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 4. NCERT को मिला “डीम्ड यूनिवर्सिटी” का दर्जा, केंद्र का बड़ा फैसला, जानें शिक्षा और रिसर्च में क्या होगा बदलाव !
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

