Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, पेंट-पुट्टी फैक्ट्री धू-धू कर जली, धुएं से दहला इलाका

फैक्ट्री से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा।

CG News : तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, पेंट-पुट्टी फैक्ट्री धू-धू कर जली, धुएं से दहला इलाका
X

CG News : बिलासपुर। जिले में सोमवार को तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट-पुट्टी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट लपटों में घिर गई। फैक्ट्री से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा।

घटना तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री नामक फैक्ट्री की है, जहां वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स का निर्माण किया जाता है। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर मौजूद केमिकल, पेंट और पुट्टी जैसे ज्वलनशील पदार्थों की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा परिसर धधकने लगा। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री परिसर को तुरंत खाली कराया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire