Create your Account
Breaking: असम कांग्रेस नेता भूपेन बोरा का यूटर्न, घंटे भर बाद वापस लिया इस्तीफा, कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत के बाद सुलझा मामला
Breaking: गुवाहाटी। Bhupen Borah withdraws resignation: असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी नेतृत्व से बातचीत के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व और बोरा के बीच परामर्श के बाद यह मामला आंतरिक रूप से सुलझा लिया गया।
Breaking: जितेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भूपेन बोरा करीब तीन दशक से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पार्टी परिवार के अहम सदस्य हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा था, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया।
Breaking: उन्होंने कहा, कभी-कभी कांग्रेस परिवार के भीतर मतभेद हो जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। पार्टी नेतृत्व, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, ने उनसे लंबी बातचीत की। संवाद के माध्यम से हमने इस मुद्दे को सुलझा लिया है। मैं भूपेन बोरा का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
Breaking: इससे पहले दिन में भूपेन कुमार बोरा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा था कि उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। हालांकि उन्होंने तत्काल कारणों का खुलासा करने से इनकार किया था। बोरा ने संकेत दिया था कि घटनाक्रम की शुरुआत बेहाली प्रकरण से हुई।
Breaking: साथ ही उन्होंने पार्टी के अंदर निर्णय प्रक्रिया को लेकर असंतोष भी जताया, खासकर माजुली यात्रा में भागीदारी को लेकर। उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस पार्टी यह तय नहीं कर पा रही है कि माजुली यात्रा में उसके साथ कौन रहेगा, तो पार्टी के भविष्य पर विचार करने की जरूरत है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
- 2. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 3. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 4. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

