Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: आधी रात 800 ग्रामीणों का मक्का प्लांट पर धावा, कार-ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात

CG News: कोंडागांव। कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में आधी रात को सैकड़ों ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का घेराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने प्लांट परिसर में खड़ी कार,

CG News: आधी रात 800 ग्रामीणों का मक्का प्लांट पर धावा, कार-ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात
X

CG News: कोंडागांव। कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव में आधी रात को सैकड़ों ग्रामीणों ने मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का घेराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने प्लांट परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद प्लांट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक तनाव खत्म नहीं हुआ है।

CG News: ग्रामीणों का आरोप है कि कोकोड़ी गांव स्थित मक्का प्रसंस्करण प्लांट से निकलने वाला तरल अपशिष्ट (वेस्ट) उनके खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि अपशिष्ट के कारण न केवल पैदावार प्रभावित हो रही है, बल्कि बदबू और गंदगी से उनका दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

CG News: ग्रामीणों के मुताबिक, वे लंबे समय से प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया, पर हर बार आश्वासन ही मिला।

CG News: स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्लांट के खिलाफ विरोध हुआ हो। इससे पहले भी कई बार ग्रामीणों ने अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन ने प्रदूषण रोकने के दावे तो किए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान नहीं निकला।

CG News: जांच शुरू, शांति की अपील

प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। फिलहाल कोकोड़ी गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire