Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Amisha Patel : मुरादाबाद कोर्ट का अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 2017 के इवेंट विवाद में सख्ती

Amisha Patel : मुरादाबाद कोर्ट का अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 2017 के इवेंट विवाद में सख्ती
X

Amisha Patel : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गई हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामला वर्ष 2017 के एक शादी समारोह में परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। अदालत में पेश न होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।

Amisha Patel : क्या है पूरा विवाद?

बताया जा रहा है कि 2017 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने शादी समारोह में प्रस्तुति के लिए अभिनेत्री को आमंत्रित किया था। आयोजक पवन कुमार वर्मा (ड्रीम विजन) के अनुसार, कुल 14.50 लाख रुपये का अनुबंध तय हुआ। आरोप है कि अभिनेत्री ने 11 लाख रुपये अग्रिम लिए, लेकिन कार्यक्रम के दिन अतिरिक्त 2 लाख रुपये की मांग को लेकर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। शिकायतकर्ता का दावा है कि अग्रिम राशि वापस नहीं की गई। इस मामले में अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120B, 406, 504, 420 और 506 के तहत कार्रवाई दर्ज की है।

Amisha Patel : चेक बाउंस का भी जिक्र

मामले में यह भी सामने आया कि कथित तौर पर 2 लाख रुपये का एक चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। अदालत ने 2026 में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन अनुपस्थिति के चलते अब गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

Amisha Patel : पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री कानूनी मामलों में फंसी हों। 2018 में झारखंड के एक निर्माता ने उनकी फिल्म Desi Magic में निवेश को लेकर शिकायत की थी। बाद में 2024 में कथित तौर पर राशि लौटाने के बाद वह मामला सुलझ गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire