Breaking News
:

CG News : स्पा की आड़ में चला रहा था देह व्यापार, संचालिका और मैनेजर गिरफ्तार

CG News

मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा की संचालिका और मैनेजर पर एक युवती को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्पा में काम दिलाने के नाम पर उसे रखा गया था। शुरुआत में उससे सामान्य कार्य कराए गए, लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया जाने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने और बदनाम करने की धमकियां दीं। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पा संचालिका पूजा ढकाल और मैनेजर नीरू तमांग के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्पा के जरिए कितने समय से इस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं है। इस कार्रवाई के बाद शहर में स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us