Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: कांग्रेस में स्थानीय चेहरे की मांग तेज, सिंहदेव भी समर्थन में, खुद को संभावित उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा-अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया

हालांकि अंतिम निर्णय हाईकमान पर निर्भर करेगा।

CG News: कांग्रेस में स्थानीय चेहरे की मांग तेज, सिंहदेव भी समर्थन में, खुद को संभावित उम्मीदवार बनने के सवाल पर कहा-अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की रिक्त होने वाली 2 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के अंदरखाने में स्थानीय नेता को ही प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठने लगी है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी स्पष्ट किया है कि स्थानीय पहली पसंद होनी चाहिए, हालांकि अंतिम निर्णय हाईकमान पर निर्भर करेगा।

बता दें कि, राज्यसभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए 26 फरवरी से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। विधानसभा के संख्याबल के आधार पर कांग्रेस और भाजपा को एक-एक सीट मिलना तय माना जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि इस बार बाहरी चेहरे के बजाय छत्तीसगढ़ से जुड़े नेता को मौका दिया जाए।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मीडिया से मुलाकात में कहा कि स्थानीय नेता ही पहली पसंद होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्याशी चयन को लेकर उनसे रायशुमारी की जाएगी तो वे अपनी स्पष्ट राय रखेंगे। सिंहदेव ने जोर देकर कहा कि राज्यसभा में ऐसा काबिल प्रतिनिधि भेजा जाना चाहिए जो छत्तीसगढ़ के मुद्दों को मजबूती से उठा सके।

खुद के संभावित उम्मीदवार बनने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अभी कोई विचार नहीं किया है। बता दें कि प्रदेश से वर्तमान में राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला, केटीएस तुलसी और रंजीत रंजन को काग्रेस के कोटे से राज्यसभा में भेजा गया था, इनमें से केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire