Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: मारपीट में आदिवासी की मौत के बाद कुसुमी के एसडीएम करूण डहरिया सस्पेंड

CG News

CG News: मारपीट में आदिवासी की मौत के बाद कुसुमी के एसडीएम करूण डहरिया सस्पेंड
X

CG News: रायपुर। Kusumi SDM Karun Dahariya suspended: राज्य शासन ने कुसुमी के एसडीएम करूण डहरिया को निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई उनकी पिटाई से हुई एक ग्रामीण की मौत की जांच के बाद की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें कमिश्नर सरगुजा अटैच किया गया है। वह 2019 बैच के राप्रसे अधिकारी हैं।

Kusumi SDM Karun Dahariya suspended: क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर में अवैध उत्खनन के नाम पर ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट और एक ग्रामीण की मौत के मामले में कुसमी SDM करुण डहरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार है।

Kusumi SDM Karun Dahariya suspended: एसडीएम करुण डहरिया और उनके निजी सहयोगियों ने अवैध बॉक्साइट खनन का आरोप लगाते हुए तीन ग्रामीणों को पकड़ा था। आरोप है कि पूछताछ और कार्रवाई के नाम पर एसडीएम और उनके साथियों ने ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की। इस बर्बरता के कारण एक ग्रामीण बेहोश हो गया था जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत को गई थी।

Kusumi SDM Karun Dahariya suspended: इस घटना को लेकर कुसमी इलाके में आज दिन भर भारी तनाव और बवाल का माहौल रहा। पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का अपराध दर्ज किया है। जिसमें करुण डहरिया (SDM, कुसमी - मुख्य आरोपी), विक्की सिंह, मंजीत यादव और सुदीप यादव को गिरफ्तार किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire