Breaking News
Create your Account
Breaking: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में 4 गिरफ्तार, 7 फरार, विकास चिकारा से थाने में पूछताछ
Breaking: नई दिल्ली। दिल्ली भारत मंडपम में एआई सम्मिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं। बाकी 7 प्रदर्शनकारियों को लेकर दबिश दी जा रही है। करीब 15 से ज़्यादा वीडियो क्लिप्स के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार प्रदर्शनकारियों के फोन बंद हैं।
Breaking: जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विकास चिकारा से संसद मार्ग थाने में पूछताछ की है। चिकारा का कहना है कि हम यूथ कांग्रेस के दफ्तर से कहीं जाने के लिए बाहर निकले थे तभी बीच रास्ते से पुलिस ने हमें हिरासत में लिया और थाने ले आई है।
Breaking: इन बिंदुओं पर जांच कर रही दिल्ली पुलिस
1. प्रदर्शनकारी मंडपम तक कैसे पहुंचे?
2.पहले कहां रुके हुए थे?
3.दिल्ली कब आए?
4.अगर गाड़ियों से आए, तो गाड़ियां किसकी थीं?
5.पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की जा रही
6.हंगामा करने से पहले उन्होंने मोबाइल पर किन-किन लोगों से बात की?
7.टी-शर्ट दिल्ली में प्रिंट हुई या दिल्ली के बाहर?
8.टी-शर्ट प्रिंट कराने के पैसे किसने दिए?
9.काली छतरी लेकर अंदर घुसने की योजना किसकी थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया?
10.जो लोग पकड़े गए- क्या वो यूथ कांग्रेस के सदस्य हैं?
11.हंगामा करने की योजना खुद की थी या किसी के कहने पर ये किया?
Related Posts
More News:
- 1. Mainpat Festival: मैनपाट महोत्सव केवल मनोरंजन नहीं, सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का वैश्विक मंच बनेगा: विष्णुदेव साय, पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ की घोषणा
- 2. Delhi Metro Station: दिल्ली उद्योग भवन स्टेशन का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा मेट्रो स्टेशन
- 3. Raipur City Crime : सूखे नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 14 तस्कर गिरफ्तार, 60 किलो गांजा जब्त
- 4. Online Betting : ‘किंगडम बुक’ ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, करोड़ों रुपए के लेन-देन का मामला आया सामने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

