Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Air Taxi : भारत में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी, Nvidia के साथ हुई साझेदारी, e200x बनाने का ऐलान

Dev Verma
Air Taxi : भारत में जल्द शुरू होगी एयर टैक्सी, Nvidia के साथ हुई साझेदारी, e200x बनाने का ऐलान
X

Air Taxi : नई दिल्ली। भारत में शहरी परिवहन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने वाला है। जल्द ही बड़े शहरों में लोग कैब की तरह एयर टैक्सी बुक कर सकेंगे। भारतीय एयरोस्पेस स्टार्टअप The ePlane Company ने अमेरिका की टेक कंपनी Nvidia के साथ मिलकर देश की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी ‘e200x’ विकसित करने की घोषणा की है। यह स्टार्टअप इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान तैयार कर रहा है। दोनों कंपनियों के बीच यह तकनीकी साझेदारी है, जिसमें केवल जानकारी और टेक्नोलॉजी साझा की जाएगी, किसी तरह का वित्तीय लेन-देन शामिल नहीं है।

Air Taxi : डिजिटल ट्विन तकनीक से होगा परीक्षण

इस समझौते के तहत ePlane, Nvidia की Omniverse लाइब्रेरी का उपयोग करते हुए e200x का डिजिटल ट्विन यानी वर्चुअल मॉडल तैयार करेगी। इस डिजिटल मॉडल के जरिए उड़ान नियम, ऑटोमैटिक सिस्टम, सेंसर समन्वय और विभिन्न मिशनों की जांच वर्चुअल वातावरण में की जाएगी। असल दुनिया में खराब मौसम, सेंसर फेल होना या टक्कर जैसी परिस्थितियों में परीक्षण करना महंगा और जोखिम भरा होता है। ऐसे में डिजिटल ट्विन तकनीक विमान को वर्चुअल दुनिया में लाखों किलोमीटर उड़ाकर संभावित खतरों और जटिल परिस्थितियों के लिए तैयार करेगी।

Air Taxi : Nvidia IGX प्लेटफॉर्म का उपयोग

कंपनी विमान के अंदर कंप्यूटिंग सिस्टम के लिए Nvidia के IGX प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। इससे जरूरी एप्लिकेशन और ऑटोनॉमी सिस्टम संचालित किए जाएंगे। सिमुलेशन के माध्यम से हजारों बार परीक्षण कर वास्तविक उड़ान से पहले सिस्टम को पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे जोखिम कम होगा।

Air Taxi : पूरा इकोसिस्टम विकसित करने की योजना

ePlane के संस्थापक और मुख्य तकनीकी अधिकारी सत्य चक्रवर्ती ने कहा कि यह साझेदारी उनके एयरोस्पेस विजन को नई मजबूती देती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी केवल एक विमान नहीं, बल्कि संपूर्ण परिवहन प्रणाली विकसित कर रही है। Nvidia के सहयोग से डिजिटल और वास्तविक दुनिया के बीच की दूरी कम की जा रही है।

Air Taxi : प्रोटोटाइप तैयार, जल्द शुरू होगी ग्राउंड टेस्टिंग

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और आने वाले महीनों में ग्राउंड टेस्टिंग शुरू की जाएगी। इसके बाद दो और प्रोटोटाइप बनाए जाएंगे। विमान को सर्टिफिकेशन के लिए Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। चेन्नई में DGCA के कुछ सदस्य कंपनी के साथ समन्वय कर रहे हैं। Indian Institute of Technology Madras से जुड़ा यह स्टार्टअप ट्रैफिक से जूझ रहे शहरों में आवागमन की समस्या का समाधान करना चाहता है। परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में अपनी एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire