Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में घड़ियाल और कछुओं का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। विलुप्त होते जीवों के संरक्षण के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में घड़ियाल और कछुओं को रिलीज करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष मध्यप्रदेश आने वाले सैलानियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में 53 घड़ियाल और 25 कछुए नदी में रिलीज किये। गेवेलियस गेंगेटिक्स नाम के छोड़े गये 53 घड़ियाल में से 28 नर एवं 25 मादा शामिल हैं। इसी प्रकार 25 कछुए थ्री स्ट्रिप्ड रूफ टर्टल प्रजाति के हैं, जिनका वैज्ञानिक नाम वाटागुरु डोगोका है।
MP News : इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तुरसनपाल बरिया, उपाध्यक्ष सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डीबाई आदिवासी, विधायक बृजराज सिंह चौहान, प्रमुख सचिव वन संदीप यादव, कमिश्नर सुरेश कुमार, डीआईजी सचिन अतुलकर, कलेक्टर अर्पित वर्मा, संचालक राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, डीएफओ हरीश बघेल, कूनो डीएफओ आर. थिरुकुराल और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी मुरैना की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किये गये।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, इंदौर में इंजीनियर तो नरसिंहपुर में बाबू गिरफ्तार
- 2. Stock Market Today: ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार Crash, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
- 3. UP Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौके पर मौत
- 4. Uttarakhand: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले हुई बर्फबारी, राज्य में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

