Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Galgotias University Chinese Robot Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीनी रोबोट विवाद, सरकार की दो टूक, तुरंत खाली करो स्टॉल

Galgotias University Chinese Robot Controversy

Vpb
Galgotias University Chinese Robot Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी चीनी रोबोट विवाद, सरकार की दो टूक, तुरंत खाली करो स्टॉल
X

Galgotias University Chinese Robot Controversy: नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के एक्सपो में प्रदर्शित रोबोटिक डॉग 'ओरियन' को लेकर उठे विवाद के बाद आयोजकों और सरकार ने यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल तुरंत खाली करने का निर्देश दिया है। समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है, जहां विश्व स्तर के नीति निर्माता, टेक विशेषज्ञ और स्टार्टअप्स मौजूद हैं।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: विवाद की जड़ तब शुरू हुई जब यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर चीन की कंपनी Unitree Robotics का Go2 मॉडल रोबोट 'ओरियन' नाम से प्रदर्शित किया गया। एक वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा विकसित बताया, जिसे सोशल मीडिया पर भारतीय इनोवेशन के रूप में पेश किया गया। जल्द ही यूजर्स ने इसे Unitree Go2 के रूप में पहचान लिया, जो ऑनलाइन 2-3 लाख रुपये में उपलब्ध है।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: सोशल मीडिया पर भारी हंगामा हुआ, X कम्युनिटी नोट्स ने दावों को भ्रामक बताया। 'मेक इन इंडिया' और समिट की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सख्त कार्रवाई की। सरकार सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने को कहा गया, जहां बुधवार को कोई प्रदर्शन नहीं हुआ।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, "एक्जिबिटर्स को ऐसे आइटम नहीं दिखाने चाहिए जो उनके नहीं हैं। हम किसी विवाद या गलत दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहते। फोकस सच्चे नवाचार पर है।"

Galgotias University Chinese Robot Controversy: यूनिवर्सिटी ने सफाई दी कि उन्होंने कभी इसे अपना आविष्कार नहीं बताया, बल्कि छात्रों के लिए 'लर्निंग टूल' के रूप में पेश किया। प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा कि बातें स्पष्ट नहीं हुईं और मंशा गलत समझी गई। यूनिवर्सिटी ने इसे प्रचार अभियान करार दिया और स्टॉल खाली कर दिया।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: यह घटना समिट में भारतीय AI क्षमताओं पर सवाल उठा रही है। आयोजकों ने 21 फरवरी को एक्सपो आम जनता के लिए खोलने की घोषणा की है, ताकि लोग AI उत्पादों को देख सकें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire