Create your Account
IAS AWARD 2024 : छत्तीसगढ़ के 7 राज्य सेवा अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
- Rohit banchhor
- 17 Feb, 2026
राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने की घोषणा की है।
IAS AWARD 2024 : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने गजट अधिसूचना जारी कर राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत करने की घोषणा की है।
यह नियुक्तियां वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई हैं। अधिसूचना के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और नियुक्ति द्वारा पदोन्नति विनियम, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। इन अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति की स्वीकृति से 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध की गई है।

चयनित अधिकारियों में शामिल हैं-
1. तीरथराज अग्रवाल 2. लीना कोसम 3. सौमिल रंजन चौबे 4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई 5. सुमित अग्रवाल 6. संदीप कुमार अग्रवाल 7. आशीष कुमार तिकारिहा
Related Posts
More News:
- 1. Sukhoi-30MKI Crash: सुखोई-30 क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर शहीद, IAF ने दिया अपडेट
- 2. Kerala Assembly Elections: केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की चौथी सूची, लिस्ट में बस एक उम्मीदवार का नाम
- 3. US Israel Attack Iran Natanz Nuclear Facility: ईरान के नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, अमेरिका-इजरायल की जबरदस्त बमबारी
- 4. Air India: फुकेट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की हार्ड लैंडिंग, 140 लोग थे सवार, परिचालन बाधित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

