Create your Account
Lecturer Suspended : स्कूल में स्टूडेंट्स को बाइबल बांटने पर गिरी गाज, व्याख्याता निलंबित
Lecturer Suspended : जशपुर। जिले के एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को बाइबल की पुस्तिकाएं बांटने और अनुशासनहीनता के आरोप में एक व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
कलेक्टर रोहित व्यास की रिपोर्ट के बाद डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखंड फरसाबहार में पदस्थ व्याख्याता दीपक तिग्गा पर कई गंभीर आरोप पाए गए।

जांच में सामने आया कि वे बिना पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के स्कूल से अनुपस्थित रहते थे, समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते थे, अध्यापन कार्य अधूरा छोड़ देते थे और शिक्षक दैनंदिनी भी तैयार नहीं करते थे। इतना ही नहीं, अनुपस्थित रहने के बाद उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने और कारण बताओ नोटिस की प्राप्ति से इनकार करने जैसे आरोप भी सिद्ध हुए।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि व्याख्याता द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बाइबल की छोटी पुस्तिकाएं वितरित की गई थीं। अधिकारियों के अनुसार यह कृत्य शासकीय सेवा में पद की गरिमा के विपरीत है और सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं 7 का उल्लंघन है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : जुआ मामले की सूचना छुपाने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच, एसएसपी ने दिखाई सख्ती
- 2. Bihar News: अमित शाह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री की हलचल तेज
- 3. Friday horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दिव्यदर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

