Create your Account
CM Vishnudev Sai Birthday:...और खिल उठी बगिया, जब जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे विष्णु, आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें तस्वीरें
- Pradeep Sharma
- 21 Feb, 2026
CM Vishnudev Sai Birthday: जशपुरनगर। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस पर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे और अपनी मां से आशीर्वाद लिया।
CM Vishnudev Sai Birthday: जशपुरनगर। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस पर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे और अपनी मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बगिया हेलीपैड के समीप स्थित बालक आश्रम बगिया पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ आत्मीय समय बिताया।
CM Vishnudev Sai Birthday: आश्रम के बच्चे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। वे उत्साहपूर्वक उनके चारों ओर एकत्र हो गए और उनसे बातचीत करने लगे।मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद किया और उनका हालचाल जाना। उनके सहज, सरल और संवेदनशील व्यवहार से बच्चे भावविभोर हो उठे और खुशी से चहकते हुए उनसे बातें करते रहे।
CM Vishnudev Sai Birthday: मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट वितरित कर उन्हें जन्मदिवस की खुशी में सहभागी बनाया। बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं।
CM Vishnudev Sai Birthday: मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने जीवन में आगे बढ़ें और अपने परिवार, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी।

CM Vishnudev Sai Birthday: इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार तथा प्रशिक्षु आईएफएस यशस्वी मौर्य, भरत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और आश्रम के शिक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. CM Vishnudeo Sai: चेंगन्नूर में बीजेपी उम्मीदवार गोपा कुमार के नामांकन में शामिल हुए सीएम साय, कहा.केरलम की धरती पर कमल का फूल खिलने को तैयार
- 2. UP News : क्रिकेट खेलते वक्त बच्चे के गले के आर-पार घुसी सरिया, मंजर देख चीख पड़े लोग
- 3. Lawrence gang threatens rapper Badshah: रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली
- 4. PAN Rules will Change: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा आवेदन, ये अतिरिक्त दस्तावेज हुए अनिवार्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

