Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: बिकवाली के दबाव से उबरा बाजार, सेकंड हाफ में रिकवरी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ़्टी

Share Market: बिकवाली के दबाव से उबरा बाजार, सेकंड हाफ में रिकवरी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ़्टी
X

Share Market: नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजारों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत प्रदर्शन किया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21% की बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 42.65 अंक या 0.17% चढ़कर 25,725.40 के स्तर पर ठहरा। मजबूत खरीदारी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Share Market: दिन की शुरुआत कमजोर रही। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले और शुरुआती घंटे में दबाव दिखा। लेकिन जल्द ही बाजार ने रिकवरी की और पहले घंटे के भीतर ही मजबूती पकड़ ली। दोपहर बाद आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में तेज खरीदारी से बाजार ने दिन का उच्च स्तर छुआ निफ्टी 25,764.40 तक पहुंचा।

Share Market: सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2% की तेजी दर्ज हुई। आईटी इंडेक्स करीब 1% चढ़ा, जबकि मीडिया और ऑटो सेक्टर में भी 0.5-0.6% की बढ़त रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने लार्जकैप को पीछे छोड़ दिया निफ्टी मिडकैप 0.3% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% मजबूत हुए। हालांकि मेटल इंडेक्स में 1% और रियल्टी में 0.3% की गिरावट देखी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire