Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Galgotias University Chinese Robot Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने रोबोट डॉग विवाद पर माफी मांगी, कहा- हमारी प्रतिनिधि को जानकारी नहीं थी

India AI Impact Summit 2026

Vpb
Galgotias University Chinese Robot Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने रोबोट डॉग विवाद पर माफी मांगी, कहा- हमारी प्रतिनिधि को जानकारी नहीं थी
X

Galgotias University Chinese Robot Controversy: नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में चीनी रोबोट डॉग 'ओरियन' को लेकर हुए विवाद पर सार्वजनिक माफी मांग ली है। यूनिवर्सिटी ने स्वीकार किया कि उसके प्रतिनिधि ने उत्साह में गलत जानकारी दे दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: रजिस्ट्रार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "हम एआई समिट में उत्पन्न भ्रम के लिए हृदय से क्षमा मांगते हैं। हमारे पवेलियन पर मौजूद प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी उत्पत्ति की जानकारी नहीं थी। कैमरे के सामने आने के जोश में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत बयान दे दिया, जबकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति भी नहीं थी। आयोजकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने परिसर खाली कर दिया है।"

Galgotias University Chinese Robot Controversy: विवाद की शुरुआत तब हुई जब गलगोटियास यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर ने मंगलवार को डीडी न्यूज को 'ओरियन' नामक रोबोटिक डॉग दिखाते हुए दावा किया कि इसे यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकसित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यूजर्स ने इसे चीन की कंपनी Unitree Robotics के Go2 मॉडल के रूप में पहचाना, जो दुनिया भर में शिक्षा और अनुसंधान के लिए बिकता है।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: इसके बाद एक और वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि ने सॉकर ड्रोन को भी 'एंड-टू-एंड इंजीनियरिंग' यूनिवर्सिटी में तैयार बताया, जिसे यूजर्स ने दक्षिण कोरियाई बताया। भारी आलोचना के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी को स्टॉल खाली करने का निर्देश दिया।

Galgotias University Chinese Robot Controversy: सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, "सरकार किसी भी भ्रामक प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम विवाद नहीं चाहते, इसलिए ऐसी संस्था को रखना उचित नहीं।" इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने जोर दिया कि नवाचार को बढ़ावा देना है, लेकिन भ्रामक नहीं होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "समिट में कई बेहतरीन सॉल्यूशंस आए हैं। जहां गलती हुई, वहां तुरंत कार्रवाई की गई। अच्छे इनोवेशन पर फोकस करना चाहिए।" प्रोफेसर नेहा सिंह ने सफाई देते हुए कहा, "उत्साह में मैंने चीजों को स्पष्ट नहीं रख पाई। रोबोट पर ब्रांडिंग स्पष्ट है, हम इसे अपना निर्माण नहीं बता सकते। हम जिम्मेदार संस्थान हैं और छात्रों को बेहतर तकनीक से प्रेरित करते रहेंगे।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire