Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Navratri Wealth Tips: नवरात्रि में करें कौड़ियों और लौंग के ये उपाय, बढ़ेगी धन-समृद्धि, घर से दूर होगी नकारात्मकता और दरिद्रता

Navratri Wealth Tips

Navratri Wealth Tips: नवरात्रि में करें कौड़ियों और लौंग के ये उपाय, बढ़ेगी धन-समृद्धि, घर से दूर होगी नकारात्मकता और दरिद्रता
X

Navratri Wealth Tips: धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व सिर्फ पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और जीवन की परेशानियों को दूर करने का विशेष समय माना जाता है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में किए गए कुछ आसान उपाय जल्दी फल देते हैं और घर में सुख-शांति, समृद्धि तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन प्राप्ति के लिए कौड़ियों का उपाय

नवरात्रि के पहले दिन 5 या 11 पीली कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। ‘ॐ श्रीं नमः’ मंत्र का जाप करें और नवमी के दिन इन्हें तिजोरी में रख दें। इससे धन वृद्धि और रुका हुआ पैसा मिलने की मान्यता है।

नकारात्मकता दूर करने के लिए लौंग

घर में तनाव या बाधाएं हों तो रोज पूजा के समय कपूर के साथ दो लौंग जलाकर उसकी धूनी पूरे घर में फैलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति बनी रहती है।

कर्ज से छुटकारा पाने का उपाय

नवरात्रि के नौ दिनों तक शिवलिंग पर एक लौंग और एक गुलाब का फूल अर्पित करें। साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

नजर दोष से बचाव

7 लौंग लेकर प्रभावित व्यक्ति के ऊपर से वारकर उन्हें बाहर जला दें। यह उपाय मंगलवार या शनिवार को करना अधिक लाभकारी माना गया है।

सफलता के लिए विशेष उपाय

हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक जलाकर उसमें दो लौंग डालें। इससे कार्यों में सफलता और करियर में उन्नति मिलती है। नवरात्रि का समय साधना, शक्ति और शुद्धि का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धा से किए गए उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire