Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : समोदा में अफीम की खेती से तैयार डोडा चूरा को छत्तीसगढ़ के होटल और ढाबों में खपाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के होटल और ढाबों तक पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Breaking : समोदा में अफीम की खेती से तैयार डोडा चूरा को छत्तीसगढ़ के होटल और ढाबों में खपाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
X

CG Breaking : भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुर्ग पुलिस ने विनायक ताम्रकर के फार्म हाउस से तैयार किए गए अफीम के डोडा चूरा को छत्तीसगढ़ के होटल और ढाबों तक पहुंचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ढाबे वालों को दिया था डोडा-

पुलिस ने बताया कि, समोदा के अफीम से निकाले गए डोडा चूरण को सिमगा रोड पर कठिया के श्रीरामदेव होटल और राजस्थानी हाइवे ढाबे में दिया गया था। पुलिस ने यहां से राजस्थान निवासी रणछोड राम उर्फ रणजीत और सुनील देवासी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने डोडा 304 ग्राम, मिक्सी, नगदी 1.29 लाख रुपए, दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि विनायक ताम्रकर द्वारा और कितने राजस्थानी ढाबों वालों को डोडा दिया है।

भिलाई-दुर्ग के ढाबों पर है पुलिस की नजर-

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि समोदा से निकले नाले अफीम को विनायक ताम्रकर और उसकी टीम ने राजस्थान से आकर ढाबा चलाने वाले और एमपी के लोगों तक अफीम पहुंचाने का प्लान तैयार किया था और इस पर अमल की तैयारी थी। इस मामले में आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire