Breaking News
Create your Account
CG Weather : तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश के संकेत
- Rohit banchhor
- 16 Mar, 2026
हालांकि तेज गर्मी के बीच मौसम में हल्का बदलाव होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। हालांकि तेज गर्मी के बीच मौसम में हल्का बदलाव होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम बदलने का अनुमान लगाया है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात और हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।
वहीं राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इधर जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 3. CG Bribery: रिश्वत लेते आरटीओ का आपरेटर गिरफ्तार
- 4. GT vs RR IPL 2026: जुरेल-यशस्वी ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रनों का टारगेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

