Create your Account
Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Kerala Assembly Elections 2026: नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 47 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को निमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
Kerala Assembly Elections 2026: अन्य प्रमुख उम्मीदवारों को भी मिला मौका
भाजपा की पहली सूची में कई प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता के. सुरेंद्रन को मंजेश्वरम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कोइलांडी सीट से प्रफुल कृष्णन को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सी. रघुनाथ को कन्नूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है।
Kerala Assembly Elections 2026: उम्मीदवारों के चयन में केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका
सूत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। बताया जा रहा है कि कुछ नामों पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपत्ति जताई, जिसके बाद अंतिम सूची में बदलाव किए गए। कुछ नेताओं को दिल्ली बुलाकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
BJP ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से, वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम… pic.twitter.com/aLP0ucor1q
Kerala Assembly Elections 2026: केरल में एक चरण में होगा मतदान
चुनाव आयोग ने पहले ही केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी।
Kerala Assembly Elections 2026: राज्य में 2.70 करोड़ मतदाता
केरल में कुल 2.70 करोड़ मतदाता हैं। इनमें लगभग 1.31 करोड़ पुरुष और 1.38 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि 277 थर्ड जेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। इसके अलावा युवा मतदाताओं की संख्या भी बड़ी है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब 45 लाख मतदाता हैं, जबकि 18 से 19 वर्ष के लगभग 4.24 लाख नए मतदाता इस चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest: सीबीआई अफसर बनकर 23 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी, कानून लागू, 60 दिन पहले देना होगा आवेदन
- 3. Nitish Kumar takes oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, राज्यसभा MP के रूप में ली शपथ, दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर, सीएम पर सस्पेंस बरकरार
- 4. CG News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में शोक का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

