Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: पाकिस्तान ने आतंकी ठिकाना बताकर काबुल के अस्पताल पर गिरा दिए बम, 400 लोगों की मौत
- Pradeep Sharma
- 17 Mar, 2026
काबुल। Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने काबुल में एक अस्पताल पर हमला किया
काबुल। Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने काबुल में एक अस्पताल पर हमला किया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई और लगभग 250 लोग घायल हो गए।
Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: मरने और घायल होने वालों में अधिकतर वे लोग थे जो नशामुक्ति उपचार के लिए वहां भर्ती थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता और सीमा का उल्लंघन है।दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को गलत बताया।
Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: जैदी का कहना है कि किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल सैन्य ठिकानों और आतंकवाद से जुड़े ठिकानों के खिलाफ की गई, जिनमें तकनीकी उपकरणों और गोला-बारूद के भंडार शामिल थे।

